ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
छत्तीसगढ़

कार्य में अनुपस्थित और लापरवाही बरतने पर 12 कर्मचारियों को नोटिस

रायपुर | कार्य में अनुपस्थित और लापरवाही बरतने पर जिला चिकित्सालय के 12 कर्मचारियों को कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही जवाब मांगा है। बता दें कि कल जिले की कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के 3 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से नदारद थे तो 12 कर्मचारियों को काम में लापरवाही बरतते हुए पाया गया। सभी को कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

दरअसल, जिले की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया बीते बुधवार को अचानक कलेक्टर परिसर के सामने स्थित जिला चिकित्सालय पहुंचीं और उन्होंने वहां का सघन निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में अस्पताल प्रबंधन की जानकारी ली। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के 3 कर्मचारी अपने काम से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने और 9 कर्मचारियों द्वारा अपने काम के प्रति लापरवाही बरते जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर सभी 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

 

Related Articles

Back to top button