ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

आंगनबाड़ी पहुंचे कलेक्टर गुणवत्ता परखने बच्चों के साथ जमीन पर बैठ किया भोजन

भोपाल। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति जानने के लिए शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने निरीक्षण किया।उन्होंने यहां पर शासन द्वारा नन्हे – मुन्नों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं के बारे में कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। साथ ही उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी जाना।भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह बच्चाें के साथ ही जमीन पर बैठ गए। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों के साथ भोजन भी किया और बच्चों से पूछा कि उनको पहले वाला भोजन अच्छा लगता था या

फिर अभी जो मिल रहा है वह अच्छा लग रहा है। इस पर बच्चों ने वर्तमान में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन को अच्छा बताया है।

तीन केंद्र पर पहुंचे कलेक्टर

कलेक्टर आशीष सिंह सबसे पहले शाहपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और यहां पर निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने मांग करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी के चारों तरफ दीवार बननी चाहिए। इस पर कलेक्टर ने दीवार बनाने के निर्देश दिए है। वहीं अन्य तीन आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को देखा। बता दें कि अक्षय पात्र फाउंडेशन के द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 25 आंगनबाड़ी केंद्र पर भोजन आपूर्ति की शुरुआत की गई है। इसके अलावा कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के माता-पिता और बच्चों से बातचीत की।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी भी पहुंचे

जिले में कुछ महीने पहले महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी सुनील साेलंकी ने कार्यभार संभाला था, लेकिन उनको अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर इस तरह निरीक्षण करते हुए नहीं देखा गया था।जबकि

कलेक्टर आशीष सिंह को सिर्फ एक ही महीना कार्यभार संभाले हुआ है और वह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और भोजन सहित तमाम व्यवस्थाएं देखी। इससे कार्यक्रम अधिकारी की कार्यशैली का अंदाजा लगाया जा सकता हैं।बता दें कि

यह तो शहरी क्षेत्र के केंद्र हैं, जबकि भोपाल से लगे और ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत अब भी सही नहीं है।

Related Articles

Back to top button