ब्रेकिंग
Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश

पैर फिसलने से नदी में गिरी किशोरी की डूबने से मौत

भोपाल। ईंटखेड़ी थाना इलाके में एक किशोरी की हलाली नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ईंटखेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय ज्योति पुत्री प्रकाश नाथ मूलत: ग्राम मनोरा जिला विदिशा की रहने वाली थी। अपने परिवार के साथ वह भी ईंटखेड़ी स्थित करोंद खुर्द गांव में किसान फिरोज के खेत में मूंग की फसल की कटाई करने आई थी। गुरुवार शाम करीब छह बजे काम खत्म करने के बाद ज्योति अपने सहेली सोना के साथ पास से गुजर रही हलाली नदी पर पानी भरने गई थी। वहां पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चली गई। यह देखकर उसकी सहेली सोना ने मदद के लिए शोर मचाया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। दीपक नाम के तैराक ने नदी में कूदकर ज्योति को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ज्योति की मौत हो चुकी थी।

धमाके के साथ लगी आग में झुलसे युवक की मौत

उधर, कमला नगर इलाके में आग से झुलसे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आग कैसे लगी थी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक अकबर खान (18) नया बसेरा झुग्गी बस्ती में रहता था और मैकेनिक की दुकान पर काम सीख रहा था। गत 7 मई की शाम करीब सात बजे वह झुग्गी में सामने वाले कमरे में था। अंदर वाले कमरे में मौजूद बहन एकाएक धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकली तो अकबर खान आग की चपेट में था। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button