ब्रेकिंग
धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स... पंजाब सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री सेहत योजना का हेल्थ कार्ड अब घर बैठे होगा डाउनलोड सोलन में सरेबाजार खूनी वारदात: हरियाणा के युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार पूर्व MLA रामनिवास सुरजाखेड़ा की याचिका खारिज, हाई कोर्ट से स्टे न होने पर आरोप तय करने की प्रक्रिया... Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर हत्याकांड के 1 लाख के इनामी शूटर का वीडियो वायरल, दी 2 और कत्ल की ख... Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, पुलिस गाड़ी पर चढ़कर बोले यूनियन प्रध... हरियाणा में बारिश के चलते सब्जियों के दाम आसमान पर, मटर-अदरक ₹200 पार; रसोई का बजट बिगड़ा
मध्यप्रदेश

शहडोल में बालक की आंख के पास घुसा नुकीला सरिया आधा घंटे के आपरेशन के बाद निकाला

 शहडोल। जिला अस्पताल में 10 वर्षीय बालक की आंख के बगल से चेहरे में घुसे नुकीले सरिया को आपरेशन कर डाक्टरों ने निकाला है। अब बालक सुरक्षित है और जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सरिया निकलने के बाद स्वजन व डाक्टरों ने राहत की सांस ली है।

जयसिंहनगर के ग्राम कुबरा में 10 वर्षीय बालक अनिल कोल की आंख के बगल में लोहे का नुकीला सरिया घुस गया था। स्थानीय डाक्टरों ने जब उपचार करने से मना कर दिया तो बालक व उसके स्वजन सरिया को हाथ में पकड़कर 50 किलोमीटर आटो से जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। जैसे ही बालक अस्पताल पहुंचा तो ओपीडी में तैनात सभी कर्मचारी व डाक्टर बालक की हालत को देखकर दंग रह गए। डाक्टर के काफी प्रयास के बाद नुकीले सरिया को ओपीडी में नहीं निकाल सके।

सिविल सर्जन से लगाई गुहार

स्वजन सिविल सर्जन डा.जी एस परिहार से आग्रह किया कि बालक की आंख से सरिया निकलवाने की व्यवस्था की जाए ताकि उसे दर्द से राहत मिल सके। इसके बाद सिविल सर्जन ने तत्काल आपरेशन थिएटर में डाक्टर से आपरेशन कर नुकीला सरिया निकालने के निर्देश दिए। ड्यूटी में तैनात डा अपूर्व पांडे, धनंजय चतुर्वेदी ने करीब आधा घंटे के सफल आपरेशन के बाद बालक के चेहरे से नुकीला सरिया को सुरक्षित निकाल लिया और बालक को राहत मिल गई।

टीवी की छतरी में सिग्नल सेट करने चढ़ा था छत पर

स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार को बालक सुबह डिश टीवी की छतरी में सिग्नल सेट करने छत पर चढ़ा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और छत के नीचे रखा नुकीला सरिया उसके दाहिने आंख के बगल में धंस गया। आनन-फानन में हाथ में 5 फीट का नुकीला सरिया पकड़ कर जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचे। वहां के डाक्टर सरिया नहीं निकाल सके तो जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button