ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में दोषी कर्मचारी की अपील खारिज, सजा ... सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा: उफनती घुनघुट्टा नदी में बहा केरल का छात्र; स्थानीय युवक ने बचाई ... सरगुजा में कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी: 1 घंटे तक मची अफरा-तफरी, पगोरिया जंगल में वन विभाग की निग... एक कप चाय ने बचाई 5 दोस्तों की जान: नेपाल की प्रलयंकारी बाढ़ से सुरक्षित लौटे रायपुर के नागरिक बिजली निजीकरण और बिलासपुर हिंसा पर सियासी घमासान: CM साय ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़ के पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने क... नारायणपुर और सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: जमीन में दबा मिला हथियारों व बारूद का जखीरा 'नक्सल पीड़ित ग्रामीण भी शहीद से कम नहीं': सुकमा पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं महाराज ने जाना परिवारों का द... 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' बनेगा जनआंदोलन; PM मोदी के 'मन की बात' पर बोले CM विष्णु देव साय ओरछा में MP BJP प्रदेश कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक: निकाय चुनाव, विकसित भारत 2047 और Gen-Z पर महामंथ...
मध्यप्रदेश

भोपाल की सौम्या नेशनल क्रिकेट अकादमी के अंडर 23 कैंप में शामिल

भोपाल। भारत को अंडर 19 महिला विश्वकप विजेता बनाने में विशेष भूमिका निभाने वाली भोपाल की सौम्या तिवारी को एक बार फिर नेशनल कैंप में बुलाया गया है। सौम्या बेगुलरु में आयोजित महिलाओं की अंडर 23 नेशनल क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।

विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद सौम्या का चयन बीसीसीआई की अखिल भारतीय महिला चयन समिति की अनुशंसा पर महिला 23 वर्ष आयु समूह के नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में 15 मई से शुरू होने वाले हाई परफॉर्मेंस कैम्प लिए हुआ है। जिसके लिए सौम्या को 14 मई को अकादमी में रिपोर्ट करना है। उल्लेखनीय है की सौम्या इसके पहले भी दो बार नेशनल क्रिकेट अकादमी में हाई परफॉर्मेंस कैम्प में शामिल हो कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी है, साथ ही इस कैम्प के लिए चुनी जाने वाली मध्य प्रदेश की एक मात्र खिलाड़ी है। अरेरा क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच सुरेश चेनानी, हेमंत कपूर व भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने सौम्या को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

सौम्या की उपलब्धियां

– मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओ के अंतर् सभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब भोपाल संभाग ने सौम्या तिवारी के शानदार नेतृत्व में जीता था।

– हैप्पी वंडर क्लब इंदौर द्वारा भोपाल की उभरती हुई क्रिकेटर सौम्या तिवारी को मधुकर सोमान स्मृति प्लेयर ऑफ द ईयर 2021-22 से सम्मानित किया गया था।

– सौम्या सीनियर महिला व अंडर 20 चैलेंजर ट्राफी में अपने प्रदर्शन से चयन समिति को प्रभावित किया था। सीनियर महिला टी 20 में भी सौम्या ने मिले मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

– सौम्या सीनियर महिला चैलेंजर ट्राफी एकदिवसीय मैच के लिए इंडिया बी टीम में भी अपना कौशल दिखा चुकी है

Related Articles

Back to top button