ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

जबलपुर से कटनी लौट रहे ट्रांसपोर्ट कारोबारी की सड़क हादसे में मौत

जबलपुर। जबलपुर से गुजरने वाले रीवा-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-20 में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। इस मार्ग में एक और व्यक्ति की जान सड़क हादसे में चली गई। सिहोरा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 बरगी गांव के पास रविवार देर रात दो पहिया वाहन से कटनी लौट रहे ट्रांसपोर्ट कारोबारी को किसी भारी वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव स्वजनों के सौंप दिया गया। वहीं कारोबारी को टक्कर मारने वाले भारी वाहन की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। उप निरीक्षक एनएल रजक ने बताया कि ग्राम गेतरा थाना माधव नगर कटनी निवासी 33 वर्षीय विष्णु उर्फ हनी दुबे पिता रामजी दुबे का ट्रांसपोर्टिंग का काम है। रविवार रात वह किसी काम से जबलपुर आए थे। दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 यूए 1609 से देर रात कटनी लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे के लगभग एक बजे नेशनल हाईवे 30 कन्हैया ढाबा के पास पानी की बोतल लेने के लिए भी रुके थे।

टक्कर मारकर वाहन सहित फरार हुआ चालकः

पुलिस के अनुसार भारी वाहन ने सामने से उन्हें जोरदार टक्कर मारी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि पानी की बाटल लेकर वे कन्हैया ढाबे से अपने दो पहिया वाहन से कटनी की तरफ रवाना हुए उसी समय सामने से आ रहे भारी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रांसपोर्टिंग वाहन सहित उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भारी वाहन की सामने से इतनी जोरदार टक्कर थी कि दोपहिया वाहन एक्सेस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा शवगृह भिजवाया।

Related Articles

Back to top button