ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

लघुशंका के लिए उतरे दो यात्रित्रों कौ रौंदते हुए खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर दो की मौत आठ घायल

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर के पास सोमवार को तड़के सुबह तीन बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां खड़ी बस काे ट्रक ने पीछे से टक्कर टक्कर मार दी। इस हादसे में जबलपुर के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। मृतक नरसिंहपुर से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बस को टक्कर मारने वाले ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बस खड़ी करवाकर नीचे उतरे थे यात्रीः

तड़के तीन बजे के लगभग हुई इस सड़क दुर्घटना के संबंध में भेड़ाघाट पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर के मक्का नगर गली नंबर 2 राजा चौक हनुमान ताल निवासी 58 साल के जाहिद हुसैन पिता मुतज्जा हुसैन एवं पंचकुइयां चौराहा ठक्कर ग्राम निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद नसीम उर्फ करिया प्रताप फिरोज सुपारी वाले 25 लोगों के जत्थे के साथ नरसिंहपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। यह सभी जब बुनियादी ट्रेवल्स की बस में सवार होकर जबलपुर जा रहे थे। इसी दौरान बस में सवार लोगों ने टायलेट के लिए तेवर के पास बस को रुकवाया। उसके बाद जाहिद हुसैन एवं मोहम्मद नसीम टायलेट करने के लिए उतरे हुए थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने ट्रक को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दोनों को रौंदते हुए बस से टकरा दिया। इस हादसे में बस में बैठे हसनैन, खुशनुमा, इकरा,आशीष पोर्ते एवं समीन शाह सहित आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उक्त दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद स्वजन को शव सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button