ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
मध्यप्रदेश

घर में घुसा 10 फीट लंबा मगरमच्छ लोगों ने रस्सी से बांधा मध्य प्रदेश के शिवपुरी की घटना

शिवपुरी: चिंताहरण मंदिर के सामने राजू बाथम के घर में सोमवार की देर रात करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया। घर में इतने बड़े मगरमच्छ को देख हड़कंप मच गया और रात में सभी आसपास के लोग एकत्रित हो गए। हालांकि, इस क्षेत्र में मगरमच्छ निकलते रहते हैं, क्योंकि पास में ही भुजरिया ताल और जाधव सागर है। इनसे जुड़े नालों में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। लोगों ने मिलकर 10 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया और रस्सियों से घर के आंगन में बांध दिया। हालांकि, विशालकाय मगरमच्छ को वे ज्यादा देर तक बांधकर रख नहीं सके और उसने रस्सियां तोड़ दीं। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे वापस नाले की ओर खदेड़ दिया।

रहवासी कॉलोनी में पहले भी घुसा था मगर मच्‍छ

इससे पहले भी अगस्‍त, 2022 में शिवपुरी जिले में रविवार सुबह एक रिहायशी कॉलोनी में मगरमच्छ के घुसने से दहशत फैल गई थी। ओल्ड बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी में मगर देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया। सोशल मीडिया इसका वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें मगरमच्छ को शिवपुरी जिला कॉलोनी में तैरते हुए देखा जा सकता था।

Related Articles

Back to top button