ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….

पिछले कुछ दिनों से लगातार महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में बेमौसम बारिश हो रही है। रविवार यानी 30 अप्रैल को केन्द्रीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन से चार घंटों के बीच मुम्बई, ठाणे और पालघर जिलों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बारिश की वजह लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। फिलहाल,  30 अप्रैल को विदर्भ के नागपुर, भंडारा, यवतमाल, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मराठवाड़ा, विदर्भ समेत उत्तरी महाराष्ट्र और पश्चिमी महाराष्ट्र के सभी जिलों में बेमौसम बारिश की आशंका जताई गई है।

मई की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ

साथ ही, मौसम विभाग ने 1 मई को विदर्भ, मराठवाड़ा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें कोंकण को छोड़कर कई जिलों में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 मई को विदर्भ और मराठवाड़ा जिलों को येलो अलर्ट दिया गया है और बेमौसम बारिश की आशंका जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने ली करवट

अप्रैल में देश के कई राज्यों में लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ा था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिलहाल, देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लोगों को हीट वेव से छुटकारा मिला है और सभी सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

लोगों को हीट वेव से मिली राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल और 1 मई को देश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां भी मौसम ठंडा बना रहेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में लू एवं गर्मी से राहत रहेगी।

वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड,  तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button