ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

कोलार सिक्स लेन के खोदाई शुरू परेशानी से बचने वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें

भोपाल। कोलार सिक्स – लेन सड़क निमार्ण हेतु डी – मार्ट चौराहा से बीमाकुंज – सर्वधर्म पुलिया-चूनाभटटी चौराहा से कोलार गेस्ट हाउस तिराहा तक सड़क के एक किनारे पर जगह – जगह खोदाई का काम शुरू हो गया है। इस वजह से कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से डी-मार्ट चौराहा तक कोलार रोड के एक ही मार्ग पर दोनो ओर का यातायात संचालित होने के कारण भारी एवं बड़े वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके तहत दूसरे वैकल्‍पिक मार्ग का प्रयोग कर सकते है।

– न्यू मार्केट, मातामंदिर, मैनिट चौराहा की ओर से आने वाले मध्यम एवं हल्के (कार/जीप) वाहन जो कोलार रोड अथवा चूनाभट्टी जाना चाहते है वे नेहरू नगर से खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सालय वाले मार्ग का प्रयोग करें।

– इसी प्रकार चार इमली, पांच नम्बर, राजीव गांधी चौराहा की ओर से आने वाले मध्यम एवं हल्के (कार/जीप) वाहन जो कोलार रोड अथवा चूनाभट्टी जाना चाहते है वे प्रशासन अकादमी, मनीषा मार्केट, बाबानगर से जेके अस्पताल जाने वाले मार्ग का प्रयोग करें।

– कजलीखेड़ा व बैरागढ़ चीचली की ओर से आने वाले वाहन डी-मार्ट चौराहा से डायवर्ट होकर सनखेड़ी, दानिश चौराहा, बाबा नगर, मनीषा मार्केट वाले मार्ग का प्रयोग करें।

Related Articles

Back to top button