देश
कोर्ट ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को तुरंत मेडिकल सहायता देने का दिया आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली की एक कोर्ट ने भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को तुरंत मेडिकल सहायता देने का आदेश दिया है। भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (रावण) को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने जामा मस्जिद के पास चल रहे सीएए के विरोध मामले में गिरफ्तार किया था।






