ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
विदेश

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन की कार का पैपराजी ने किया पीछा डायना जैसा हादसा टला

प्रिंसेस डायना का 1997 वाल हादसा कौन भूल सकता है। पैपराजी से बचने के चक्‍कर में उनकी वाहन दुघर्टना में दुखद मृत्‍यु हो गई थी। यह उस समय की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक थी। तब महान कलाकार माइकल जैक्‍सन ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी और प्राइवेसी शीर्षक से एक गीत रिकॉर्ड किया था जिसे उन्‍होंने 2001 में रिलीज किया। आज फिर ऐसी ही एक घटना होते-होते बच गई। इस बार पैपराजी के निशाने पर प्रिंस हैरी और उनकी पत्‍नी मेगल मर्केल थी। यहां जानिये कि यह घटना कैसे हुई।

यह है पूरा घटनाक्रम

ब्रिटेन के प्रिस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की कार का न्यूयार्क में दो घंटे से अधिक समय तक पापराजी ने पीछा किया। इसके चलते उनकी कार कई कारों और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारने से बची। उनके प्रवक्ता कहा कि ये विनाशकारी साबित हो सकता था। प्रिस के प्रवक्ता ने कहा कि ये घटना मंगलवार की है जब वे दोनों वीमेन आफ विजन अवार्ड सेरेमनी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। कार में मेगन की मां डोरिया भी थीं। यह जोड़ा किग चार्ल्स के राज्याभिषेक के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचा था।

अवैध तरीके से घुसपैठ का जिक्र करते हैं

प्रिंस हैरी अक्सर शाही परिवार के सदस्यों में प्रेस की अवैध तरीके से घुसपैठ की बात करते रहते हैं। वे अपनी मां राजकुमारी डायना की मौत के लिए भी पापराजी को जिम्मेदार ठहराते हैं। प्रिंस हैरी की मां डायना की 1997 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। डायना पेरिस में कार में सवार थी। तभी उनका पापराजी ने पीछा करने की कोशिश की। पापराजी से बचने में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में डायना के अलावा उनके पार्टनर डोडी फायेद और कार के ड्राइवर हेनरी पाल की भी मौत हो गई थी।

क्‍या होता है पैपराजी

पापराजी उन स्वतंत्र फोटोग्राफर्स को कहते हैं जो खिलाड़ियों, अभिनेता, राजनेताओं के दैनिक जीवन के विभिन्न क्रियाक्लापों की फोटो लेते हैं। वे रोचक और सनसनीखेज बनाने के लिए मीडिया के सिद्धांतों के खिलाफ भी चले जाते हैं। निजी जिदगी में झांकने से भी परहेज नहीं करते हैं।

Related Articles

Back to top button