ब्रेकिंग
Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का चौथा दिन; ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हो रही घे... Bakrid Holiday Change: बकरीद की तारीख बदलने से बदला परीक्षाओं का शेड्यूल; CUET UG और गुजरात यूनिवर्स... Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की 2 सीटों पर 18 जून को मतदान; बीजेपी की एंट्री से बढ़ा सियासी... Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल; जानें अब तक कितनी... Moradabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों का फ्रॉड; मुरादाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की ... Surat Fake Note Fraud: सूरत बकरा मंडी में नकली नोटों का खेल; ठगों ने थमाए 50 हजार के नकली नोट, 4 गिर... Harmanpreet Kaur Padma Shri: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री सम्मान; इंग्लैंड में टीम ... Ranveer Singh Public Appearance: फिल्म छोड़ने के बाद बदले-बदले नजर आए रणवीर सिंह; मुंबई एयरपोर्ट पर ... WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर आने वाला है 'Spoiler Messages' फीचर; अब ओटीपी और प्राइवेट मैसेज ह... Fourth Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगल; हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये विशे...
मध्यप्रदेश

एमसीसीए ने एमजीयू मास्टर्स को 49 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

भोपाल। छटवीं मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एमसीसीए मास्टर्स ने एमजीयू मास्टर्स को 49 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इधर क्रिस मल्होत्रा और जेपी यादव के शानदार अर्धशतक से इंटर क्लब में उड़ान अकादमी ने वीएस अकादमी को नौ विकेट से हरा फाइनल में जगह बनाई।

स्थानीय ओल्ड कैंपियन मैदान पर एमसीसीए मास्टर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जिसमे सतीश कुमार ने शानदार ने 71 रन और अब्दुल जमील ने नाबाद 68 रनों का योगदान दिया। जबकि जतिन सक्सेना ने 19 रनों की पारी खेली। एमजीयू मास्टर्स के विवेक साध्य और मेहफूज़ अली ने दो दो व विष्णु ने एक विकेट लिया। जवाब में एमजीयू मास्टर्स की टीम 16.5 ओवर में 124 रन ही बना सकी। पीयूष मेहता ने शानदार 52 रन, विवेक साध्य ने 36 रन और प्रभात शुक्ला ने 17 रनों की पारी खेली। एमसीसीए मास्टर्स के जितेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश तोमर और दीपक देशमुख ने दो दो, जतिन सक्सेना और जी सतीश को एक विकेट मिला। जी सतीश को मेन ऑफ द मैच पूर्व रणजी कप्तान ब्रजेश तोमर और मुकेश भटनागर ने पुरस्‍कार बांटे।

इंटर क्लब ग्रुप के दूसरे सेमीफाइनल में वीएस अकदमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर सात विकेट खोकर 163 रन बनाए, जिसमे रितेश गुडगे ने 46, हृदेश द्विवेदी ने 30, विकास ने 26 और उत्कर्ष राव ने 18 रन का योगदान दिया।उड़ान के कुलदीप और पीयूष ने दो दो, जय और संकेत को एक एक विकेट मिला। जवाब में उड़ान अकादमी ने कृष मल्होत्रा की आतिशी पारी 79 रन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेपी यादव के नाबाद 65 रन की बदौलत यह मैच 9 विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कृष मल्होत्रा को मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button