ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
खेल

रोमांचक मुकाबले में जीती दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स को 15 रनों से दी मात

पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच में इस सीजन का 64वां लीग मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रनों से जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले में ओस की भूमिका को देखते हुए टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में 213 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से लिविंगस्टोन ने शानदार बल्लेबाजी की और 48 गेंदों में 94 रन बनाये। उनके अलावा अथर्व तायडे ने 42 गेंदों में 55 रन बनाये। दिल्ली की ओर से ईशांत शर्मा और नोर्खिये ने 2-2 विकेट हासिल किए।

दिल्ली का पारी

दिल्ली की तरफ से मैच में कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पारी शुरु की। दोनों ने मिलकर 5वें ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रनों के पार पहुंचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका 11वें ओवर में डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वॉर्नर ने 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने भी अपना फॉर्म हासिल करते हुए 38 गेंदों में 54 रन बनाये। इसके बाद रिली रोसू और फिल सॉल्ट ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। रूसो ने 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। आखिरी 5 ओवरों में दिल्ली की टीम 65 रन बनाने में कामयाब रही। रिली रूसो ने 82 रन और फिल सॉल्ट ने 26 रनों की पारी खेली। इस तरह दिल्ली ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रनों के स्कोर खड़ा किया। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में सैम करन ने 2 विकेट हासिल किए।

प्लेइंग XI

पंजाब

1. शिखर धवन (कप्तान) 2. प्रभसिमरन सिंह 3. लियन लिविंगस्टोन 4. जितेश शर्मा 5. सैम कुरैन 6. हरप्रीत बरार 7.शाहरुख खान 8. अथर्व ताइडे 9. कैगिसो रबाडा 10. राहुल चाहर 11. अर्शदीप सिंह

दिल्ली

1. डेविड वॉर्नर (कप्तान) 2. फिल सॉल्ट 3. पृथ्वी शॉ 4. राइले रोसोव 5. अक्षर पटेल 6. यश धुल 7. अमन हाकिम खान 8. एनरिच नॉर्किया 9. कुलदीप यादव 10. ईशांत शर्मा 11. खलील अहमद

Related Articles

Back to top button