ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मध्यप्रदेश

आंदोलन में बाउंड्रीवाल फांदकर एसपी आफिस में पहुंची आप प्रवक्ता

छतरपुर(नप्र)। केन बेतवा लिंक परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले 15 गांवों के लोगों पर हटाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए बल प्रयोग की गूंज भोपाल तक पहुंची है। इसी के विरोध में आप ने एसपी आफिस का घेराव किया। घेराव के दौरान एसपी आफिस के गेट पर ताला डाल दिया गयाा इसके बाद आप की प्रवक्‍ता रुचि गुप्‍ता को आफिस की बाउंड्रीवाल को फांद कर अंदर जाना पडा।

इसके बाद आप पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रूचि गुप्ता के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर के साथ करीब बडी संख्या में प्रभावित गांवों के किसानों ने शनिवार को एक रैली निकालकर एसीपी आफिस का घेराव किया है। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते आप कार्यकर्ताओं के साथ किसान एसपी आफिस के गेट पर जमा हो गए। बाद में एएसपी विक्रम सिंह ने प्रदेश प्रवक्ता रूचि गुप्ता के साथ पांच लोगो का एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकर उनके मुददों पर चर्चा की। उन्हें एक ज्ञापन भी दिया गया। एएसपी ने किसानों के साथ हरसंभव सहानुभूति व न्याय दिलाने का आश्वासन देकर घेराव का आंदोलन खत्म करा दिया। प्रदर्शन में आप पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिंह सोमवंशी, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव भी थे।

M

Related Articles

Back to top button