ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
टेक्नोलॉजी

Fake ChatGPT Apps से रहें सावधान वरना आपका बैंक खाता हो जाएगा खाली

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनिया में इन दिनों काफी तेजी से काम हो रहा है और जब से ChatGPT आया है, पूरी दुनिया में इस ऐप को लेकर लोगों में एक दीवानगी और साथ ही इसने पूरी दुनिया में तूफान भी खड़ा कर दिया है, लेकिन OpenAI की ऑफिशियल ChatGPT वेबसाइट या फिर ऐप का यदि आप भी उपयोग कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो अलर्ट हो जाएं क्योंकि इन दिनों Fake ChatGPT ऐप भी एक्टिव हो गए हैं, जिस पर एक क्लिक करने से अकाउंट खाली हो सकता है।

इन बातों की रखें सावधानी

– यदि आप भी ChatGPT यूज करते हैं तो कई संदिग्ध ऐप्स आपसे कई चीजों का एक्सेस मांगती हैं। ChatGPT से संबंधित होने का दावा करने वाले ऐप को डाउनलोड करने से पहले Allow करते समय सावधानी बरतें।

– आपको बता दें कि ChatGPT को OpenAI ने डेवलप किया है। जब आप Google Play Store या किसी अन्य ऐप स्टोर से ChatGPT डाउनलोड करते हैं तो सही डेवलपर को देखकर ही ऐप को इंस्टॉल करें।

– ChatGPT को डाउनलोड करने से पहले ऐप स्टोर पर डेवलपर की प्रोफाइल को अच्छे से जांच कर लें।

ChatGPT के अलावा भी यदि यूजर्स को कोई ऐप डाउनलोड करना है तो रिव्यूज जरूर चेक करें। साथ ही टॉप रेटेड रिव्यूज चेक करना चाहिए। अविश्वसनीय ऐप को डाउनलोड करने की गलती नहीं करना चाहिए।

– प्ले स्टोर पर कुछ ऐप डमी ChatGPT और GPT-4 जैसे ही दिखते हैं और इसमें यह पूरी तरह से फेक ऐप है। इनकी फर्जी रेटिंग से भी सावधान रहे।

ये है डाउनलोड का सही तरीका

आप वेब पर गूगल के बार्ड और माइक्रोसॉफ्ट के बिंग चैट के साथ OpenAI के ChatGPT का फ्री में उपयोग कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार का पेमेंट भी नहीं करना पड़ेगा। अपने सफारी या क्रोम ब्राउजर के माध्यम से मुफ्त और सुरक्षित चैटबॉट सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं और इसमें किसी भी प्रकार का जोखिम भी नहीं है।

Related Articles

Back to top button