ब्रेकिंग
MCB News: घटई की ओदारी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन ने जब्त की पोकले... छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना का लिया फीडबैक, कोसला में हाई स्कूल भवन का एला... Bastar Weather Update: दंतेवाड़ा और जगदलपुर में आंधी-बारिश से गिरा पारा; बीजापुर में आकाशीय बिजली से... Kawardha Crime News: कवर्धा के जंगल में अर्धबेहोश मिली नाबालिग, शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरो... मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: कुवांरपुर रेंज में फिर दिखा तेंदुआ; 5 मई को बुजुर्ग की जान लेने के बाद ग्... Railway Job Fraud: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी, CBI ने इंटरनेशनल रेफरी और महिला वेटलिफ्टर को किया ... Kawardha Police Suicide: कवर्धा में लापता हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश PSPCL Meter Tender Controversy: पंजाब पावरकॉम के 1000 पावर क्वालिटी मीटर टेंडर पर उठे सवाल, CMD से ब... Punjab Weather Alert: पंजाब के 6 जिलों में अगले 20 घंटे भारी! मौसम विभाग का आंधी-तूफान, बारिश और ओला... PSEB Re-evaluation 2026: पंजाब बोर्ड ने जारी किए री-इवैल्यूएशन के नए नियम, 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन का ...
मध्यप्रदेश

ट्रेन के गेट पर बैठे युवकों को आए नींद के झोंके गिरे नीचे

कटनी। कुठला के केलवारा फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर दो युवक मृत अवस्‍था में मिले। लोगों की सूचना पर पुहंची पुलिस ने युवकों के पास मिले दस्तावेजों के अनुसार पहचान कर स्वजनों को सूचना दी। एक जबलपुर के उप नगर रांझी और दूसरा अमरपाटन का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि दोनों ट्रेन के गेट पर बैठे होंगे। नींद के झोंके आए और नीचे गिरने से मौत हो गई। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए। जिसे लेकर वह अपने गृह नगर को रवाना हो गए।

पुलिस ने बताया कि रांझी निवासी गुलशन चौधरी पिता राम कुमार चौधरी 29 साल रायपुर में ट्रक के सहायक के रूप में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व उसने घर आने की बात कही थी। रविवार की सुबह उसका शव कुठला थाना क्षेत्र के केलवारा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने एक और शव बरामद किया। जिसकी शिनाख्त अमरपाटन निवासी जितेंद्र तोमर 30 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस का अनुमान है कि दोनों किसी ट्रेन के गेट पर बैठे थे और नींद के झोंके में गिरने से दोनों की मौत हुई।

Related Articles

Back to top button