ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
देश

हैदराबाद पीड़िता के पिता का छलका दर्द, बोले- कानून बने, लेकिन लागू नहीं हुए

हैदराबाद में वेटेनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद बर्बल तरीके से हत्या करने के मामले में पूरे देश को हिला दिया है। देशभर में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग हो रही है। मगर हमारे देश में दोषियों को मिलने वाली सजा में होने वाली देरी से डॉक्टर के पिता भी दुखी हैं।

पीड़िता के पिता ने दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून बने हैं, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जा रहा। निर्भया मामले को देखिए। इस मामले के दोषियों को अब तक फांसी दे दी जानी चाहिए थी। वहीं दूसरी तरफ शादनगर कोर्ट मामले में चार आरोपियों की 10 दिन की पुलिस हिरासत के लिए पुलिस द्वारा दायर की गई याचिका पर कल सुनवाई करेगा।
PunjabKesari
हैदाराबाद मामले में पुलिस ने मंगलवार को समाचार चैनलों और सोशल मीडिया साइटों को नोटिस जारी किया। पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने और अभियुक्तों की छवियों को हवा देने के लिए कुछ चैनल और साइटों को नोटिस जारी कर इस पर रोक लगाने के लिए कहा है।
इस मामले की जांच कर रही साइबराबाद पुलिस ने कहा कि कुछ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर जांच से संबंधित दस्तावेजों का भी प्रसारण और प्रकाशन किया गया। कुछ समाचार चैनलों ने ये दस्तावेज दिखाए। जिससे जांच में बाधा उत्पन्न हुई। इसलिए पुलिस ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया है कि वे ऐसी सामग्री का प्रसारण बंद करने को कहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button