ब्रेकिंग
Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ...
देश

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच हुआ अहम समझौता, PM मोदी बोले- हमारे संबंध T-20 मोड में आ गए हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस सिडनी में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

PM Narendra Modi and Australian PM Anthony Albanese witness the exchange of MoUs between the two countries, in Sydney pic.twitter.com/yztbSeQwS4

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि आज की द्विपक्षीय बैठक के दौरान, हमने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया-भारत व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (Australia- India Comprehensive Economic Cooperation Agreement) के शीघ्र समापन के लिए अपनी साझा महत्वाकांक्षा को दोहराया।

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में यह हमारी छठी मुलाकात है। यह हमारे व्यापक संबंधों की गहराई और हमारे संबंधों की परिपक्वता को दर्शाता है। हमारे संबंध टी20 मोड में प्रवेश कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि मुझे बेंगलुरु में एक नए ऑस्ट्रेलियाई महावाणिज्य दूतावास की स्थापना की घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है जो ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों को भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने में मदद करेगा।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

बैठक में भारत के विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने भी भाग लिया।

पीएम मोदी को बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में आगंतुक पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर किए।

इससे पहले मंगलवार को, पीएम मोदी ने अपनी सिडनी यात्रा के दौरान एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पारस्परिक विश्वास और पारस्परिक सम्मान पर प्रकाश डाला, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों की नींव है।

Related Articles

Back to top button