ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
मनोरंजन

गुम के किसी के प्यार में शो से बाहर होंगे ये 8 सितारे जानिए क्या है शो छोड़ने की वजह

 टेलीविजन का फेमस शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ दर्शकों का पसंदीदा शो है। इस शो में सई, सत्या और विराट का किरदार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच गुम है किसी के प्यार में को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो में 20 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद कई कलाकार इसे अलविदा कह सकते हैं। इस लिस्ट में आयशा सिंह, हर्षद अरोड़ा और नील भट्ट का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कि और कौन से सितारे हैं, जो इस शो को जल्द ही छोड़ने वाले हैं।

आयशा सिंह

इस शो की सई यानी आयशा सिंह को लोगों ने खूब पसंद किया है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस शो को छोड़ने का मन बना लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में जल्द ही 20 साल का लीप आने वाला है, जिसके कारण आयशा सिंह का कहना है कि वे पर्दे पर बूढ़ा किरदार नहीं करना चाहतीं।

नील भट्ट

इस शो के लीड एक्टर विराट यानी नील भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर ने शो छोड़ने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वे भी अपनी उम्र से बड़ा किरदार नहीं निभाना चाहते हैं।

हर्षद अरोड़ा

वहीं शो के दूसरे लीड एक्टर हर्षद अरोड़ा भी गुम है किसी के प्यार में से बाहर होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि लीप से पहले तीनों को शो में मृत दिखा दिया जाएगा।

प्रिया आहूजा

गुम है किसी के प्यार में एक तरह जहां सत्या की मौत दिखाई जाने के बाद, एक्ट्रेस प्रिया आहूजा भी इस शो को अलविदा कह सकती है।

दीपाली कामथ

गुम है किसी के प्यार में दीपाली कामथ का सत्या की मावशी के रोल में नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे में जब सत्या ही शो से बाहर हो जाएंगे तो दीपाली कामथ भी इस शो से बाहर हो सकती हैं।

आरिया सकारिया

गुम है किसी के प्यार में लीप आने के बाद आरिया सकारिया भी अलविदा कह सकती हैं, क्योकि शो में 20 साल के लीप के बाद बड़ी सवि को दिखाया जाएगा, ऐसे में छोटी सवि यानी आरिया इस शो से बाहर हो सकती हैं।

तन्मय ऋषि

शो में 20 साल का लीप आने के बाद तन्मय ऋषि जो कि इस समय विनायक के किरदार में शो में नजर आ रहे हैं, वे भी इस शो को छोड़ सकते हैं। आने वाले समय में बड़े विनायक को दिखाया जाएगा।

संयोगिता भावे

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार शो में सत्या की मां का किरदार निभा रहीं संयोगिता भावे भी गुम है किसी के प्यार में शो को छोड़ सकती हैं। अब देखना होगा शो में 20 साल के लीप में क्या-क्या बदलाव होंगे।

Related Articles

Back to top button