ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

यूजीसी नेट: छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र बनेंगे सात परीक्षा केंद्र

बिलासपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) यूजीसी-नेट जून 2023 की परीक्षा 13 से 22 जून तक आयोजित करेगा। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। एनटीए ने देशभर में परीक्षा केंद्रों को लेकर सूची अपने वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के 18 प्रमुख शहरों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सबसे अधिक नक्सल क्षेत्र बस्तर के साल शहर हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.एचएस होता की मानें तो एनटीए साल में दो बार जून और दिसंबर में यह परीक्षा आयोजित करती है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा केवल स्नातकोत्तर प्रतियोगियों में शिक्षण प्रवेश के लिए होता है।

जून में होने वाली परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी हो चुका है। देशभर के अलग-अलग राज्यों के शहरों में परीक्षा केंद्र बनाया जाता है। बिलासपुर में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होते हैं। यह परीक्षा तीन घंटे का होता है। पेपर-एक और पेपर-दो में ब्रेक नहीं होता है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

पहली पाली में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को आनलाइन वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में परीक्षा ली जाती है। पेपर एक के लिए उम्मीदवारों को 50 सवाल और पेपर दो के लिए 100 सवालों के जवाब देना होता है। कुल 300 अंकों की यह परीक्षा होती है।

ऐसा है शुल्क संरचना

एनटीए के मुताबिक यूजीसी-नेट जून 2023 के लिए 31 मई तक आवेदन किया जा सकता है। शुल्क एक जून तक जमा होगा। 83 विषयों में यूजीसी-नेट की परीक्षा होगी। सामान्य कैटगरी को 1150, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी को 600, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों को 325 रुपये शुल्क जमा करना होगा। दो व तीन जून तक आवेदन में सुधार का समय होगा। इसके बाद कोई विचार नहीं किया जाएगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उम्र का बंधन नहीं

आवेदन के दौरान यह ध्यान रखना होगा कि जेआरएफ के लिए 30 साल तक के आवेदक जमा कर सकेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। छात्रों की मदद के लिए विश्वविद्यालयों में शिक्षक बकायदा मार्गदर्शन भी कर रहे हैं इसके अलावा आनलाइन समस्याओं का निदान भी किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के परीक्षा केंद्र

बिलासपुर, भिलाई दुर्ग,बीजापुर, अंबिकापुर, दंतेवाडा, धमतरी, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा महासमुंद, नारायणपुर,रायगढ़, रायपुर,राजनांदगांव, सुकमा शामिल है।

Related Articles

Back to top button