ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मध्यप्रदेश

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भड़के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा 2000 के नोट पर कही थी ये बात

इंदौर। मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने 2000 रुपये के नोट पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

उल्‍लेखनीय है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 2000 का नोट बंद करने से पहले केंद्र सरकार को यह बताना चाहिये कि इसे लाया ही क्‍यों गया था। हाल ही में इंदौर आए गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि कल दिग्विजय सिंह यह भी कहेंगे कि यदि किसी व्‍यक्ति को मरना ही था तो, वह पैदा क्‍यों हुआ।

गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह द्वारा मध्‍य प्रदेश में कालोनियों को वैध करने के नोटिफ‍िकेशन जारी नहीं करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने आज तक भाजपा सरकार की ओर से किए किसी भी काम पर खुशी जाहिर नहीं की, लेकिन इसके बावजूद पिछले 20 सालों से भाजपा को कांग्रेस से ज्‍यादा वोट मिल रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने यह भी कहा था कि इंदौर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बंटने की घटना को इंदौर पुलिस और प्रशासन गंभीरता से ले रही है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

गृहमंत्री के अनुसार मध्‍य प्रदेश में नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। जो भी ड्रग बेचने वालों को जमानत देगा उनके नाम उनके मोहल्ले में होर्डिंग पर टांगे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button