ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
धार्मिक

जानिए सपने में दूध दिखने का क्या अर्थ होता है इन घटनाओं की ओर देता है संकेत

स्वप्न शास्त्र में सपने में दिखने वाली सभी चीजों का एक खास महत्व होता है। ये सभी हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। कई सपने शुभ चीजों के होने का संकेत देते हैं तो कई परेशानियों के बढ़ने की ओर इशारा करते हैं। सपने में हमें कई तरह की चीजें दिखाई देती हैं, जिनसे हम ये समझ नहीं पाते कि आखिर इनका क्या मतलब हो सकता है। ऐसे ही कई बार हमें सपने में दूध दिखाई देता है। वहीं सपने में दूध दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दूध पीते देखना, गिरते देखना किसी शुभ समाचार या स्वास्थ्य से संबंधित संकेत होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। अगर किसी व्यक्ति को सपने में दूध दिखाई देता है, तो इसके अलग-अलग मतलब होते हैं।

दूध पीते देखना

अगर आप सपने में खुद को दूध पीते हुए देखते हैं तो ये काफी शुभ होता है। कहा जाता है कि सपने में खुद को दूध पीते हुए देखना उन्नति और सुख-समृद्धि की ओर इशारा करता है। इसका मतलब है कि आगे चलकर आपको करियर में सफलता मिलने वाली है।

दूध खरीदते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप खुद को दूध खरीदते हुए देखते हैं, तो ये आपके अच्छे स्वास्थ्य का संकेत होता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति लंबी बीमारी से जूझ रहा हो तो उसके लिए ये काफी शुभ संकेत है।

फटा दूध देखना

सपने में यदि आप फटा हुआ दूध देखते हैं तो ये अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि सपने में फटा हुआ दूध देखना आने वाले संकट की ओर इशारा करता है। ये इस बात का संकेत देता है कि आप किसी परेशानी में फंसने वाले हैं।

गाय का दूध निकालते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को गाय का दूध निकालते हुए देखना का मतलब है कि जल्द ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है। साथ ही आपको धन लाभ होने की भी संभावना है।

उबलता दूध देखना

अगर सपने में आप दूध उबलता हुआ देखते हैं तो ये बहुत अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि सपने में उबलता हुआ दूध किसी शुभ समाचार का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आपके अच्छे दिन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। वहीं अगर आप सपने में खुद को दूध में शक्कर मिलाते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको मेहनत का फल मिलने वाला है।

Roti ke Niyam: इन दिनों में भूलकर भी न बनाएं रोटियां, वरना भोगने पड़ेंगे अशुभ परिणाम

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button