ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

हैदराबाद पीड़िता के नाम को लेकर छिड़ी बहस, एंकर पर चिल्लाकर बोली अलका लांबा- Shame on you

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत का गुस्सा पूरे देश में फूट रहा है। गैंगरेप और हत्या की इस घटना के खिलाफ लोग सड़​कों पर उतर आए हैं। इस भावुकता में लोग पीड़िता के वायरल हो चुके फोटो साझा कर टि्वटर पर उसके नाम के हैशटैग भी चला रहे हैं, जो पीड़ित की निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इसी मामले को लेकर दिल्ली कांग्रेस नेता अलका लांबा और टीवी चैनल की एंकर आमने सामने आ गई।

PunjabKesari
दरअसल चैनल के एक शौ में अलका लांबा को बुलाया गया था। डीबेट के दौरान बलात्कार पीड़ित के नाम उजागर करने को लेकर हुई बहस में कांग्रेस नेता ने चैनल पर एक खास एजेंडा के तहत काम करने का आरोप लगाते हुए टीवी एंकर को जमकर लताड़ा। उन्होंने सवाल किया कि रेप की खबर के बाद पीड़िता का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कैसे होने लगता है? ये किसके द्वारा किया जाता है।

PunjabKesari
अलका लांबा ने कहा कि निर्भया की मां स्वयं चाहती हैं कि निर्भया का नाम उजागर हो, वो डरपोक नहीं बहादुर थी। रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इस पर कार्रवाई की मांग करने के स्थान पर मुद्दों को क्यों भटकाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि रेप के आरोपियों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाती है और जनता उनको चुनकर सांसद बनाकर अपने सिर पर भी बैठा देती है। कांग्रेस नेता ने उन्नाव रेप पीड़िता का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़िता का एक्सीडेंट करा दिया जाता है वो ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है और आरोपी विधायक को अब तक सजा नहीं हुई। अलका लांबा ने कहा कि पीड़िताओं को न्याय मिलना चाहिए।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अलका लांबा एंकर पर चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है। वह चैनेल और एंकर Shame on you बोलकर डिबेट को छोड़ देती है। इसके बाद वह एंकर के पास आकर कहती है कि मैं स्वयं एक बेटे की मां हूं। रोज रेप की खबरें सुनकर मेरा खून खौलता है। यदि मेरे बेटे ने कभी ऐसा कुछ किया तो उसको सबसे पहले सजा देने वाली मैं होंगी। अलका की बातें सुन वहां मौजूद सभी लोगों ने जोरों से तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। वहीं ट्विटर पर भी अलका लांबा खूब ट्रेंड कर रही है जहां लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। बता दें कि इस टीवी डीबेट में निर्भया की मां और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी भी मौजूद थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button