ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

आज होगा आईपीएल के चैंपियन का फैसला रिजर्व डे पर भी बारिश का साया

IPL 2023 Final: रविवार को बारिश की वजह से टल गया IPL 2023 का फाइनल मैच आज खेला जाएगा। अहमदाबाद में भारी बारिश की वजह से इसे रिजर्व डे यानी 29 मई के लिए स्थगित कर दिया गया था। वैसे मौसम विभाग के मुताबिक शाम के वक्त भी बादल छाये रहने की आशंका है। लेकिन बारिश होने की संभावना बहुत थोड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां करीब 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 55 प्रतिशत आर्द्रता रह सकती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आज का मैच भी बिना किसी बाधा के पूरा हो पाता है या नहीं।

कौन बनेगा चैंपियन?

31 मार्च 2023 को आईपीएल का 16वां सीजन इन्हीं दो टीमों के बीच हुए मुकाबले के साथ शुरू हुआ था और इसके बाद 10 टीमों के बीच हुए घमासान के बाद आज यानी टूर्नामेंट के 60वें दिन एक बार फिर से दोनों टीमें आमने-सामने हैं। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी के लिए ये मैच काफी खास होने वाला है। इस मैच के साथ ही वह आईपील का 250वां मैच खेलेंगे। वह अगर ट्रॉफी जीतने में कामयाब होते हैं तो वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान बन जाएंगे, जिसने पांच बार ट्रॉफी जीती हो।

अगर बारिश हुई तो…?

वैसे तो मौसम के तो सही रहने की उम्मीद है। लेकिन अगर मैच बिल्कुल भी नहीं हो पाया तो लीग मैचों में प्वाइंटस टेबल में उपर रहने वाली टीम को विजयी घोषित कर दिया जाएगा। इस हिसाब से गुजरात टाइटंस को फायदा मिलेगा, क्योंकि प्वाइंटस टेबल में ये टीम 1 नंबर पर मौजूद है। अगर बारिश ने खेल बिगाड़ा, तो गुजरात को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button