ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

चार दिन के वायनाड दौरे पर राहुल गांधी, ये है उनका पूरा शेड्यूल

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर जाएंगे। अपने चार दिवसीय दौरे पर वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह बारिश का दंश झेलने वाले लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष मलप्पुरम में 5 नवंबर को सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी बस स्टैंड-शॉपिंग कॉम्प्लैक्स का उद्घाटन करेंगेफ। इसके बाद नीलांबुर, एडक्कारा और तिरुवम्बाड़ी में UDF असेंबली कंवेन्शन में हिस्सा लेंगे। वीरवार शाम सवा छह बजे राहुल गांधी कोडेनचेरी में महादेव मंदिर में कल्चरल कॉन्फ्रेंस का भी उद्घाटन करेंगे।

वहीं शुक्रवार को राहुल गांधी सर्पदंश का शिकार हुई छात्रा शेहाना शेरिन के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। पिछले महीने शिरीन अपनी क्लास में बैठी थी जब उसके साथ ये हादसा हुआ। बच्चों ने इसकी जानकारी तुरंत टीचर को दी, लेकिन टीचर की लापरवाही के कारण शिरीन को सही इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई थी। इस मामले पर राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को चिट्ठी लिखकर स्कूलों की खस्ता हालत पर ध्यान देने को कहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button