ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

हैदराबाद:पहले पंक्चर की स्कूटी, फिर किया रेप…अगली सुबह महिला डॉक्टर की मिली जली हुई लाश

हैदराबाद: महिला पशु चिकित्सक की जली हुई लाश हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास मिली थी। महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर भी मांग उठ रही है। अपनी मौत से पहले महिला डॉक्टर ने अपनी बहन से फोन पर बात की थी और कहा था कि मुझे डर लग रहा है, इसके बाद ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था और उसकी जली हुई लाश बरामद हुई थी। मैकेनिक शमसेर आलम के अनुसार एक युवक डॉक्टर प्रियंका की स्कूटी लेकर बुधवार की रात के 9.30 बजे उसके यहां आया था और स्कूटी छोड़ गया।

पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लेकर महिला डॉक्टर की कॉल डिटेल सब खंगाल रही है। वहीं इस पूरे मामले में शमसाबाद के डिप्टी कमिश्नर प्रकाश रेड्डी ने मौके का मुआयना करने के बाद कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या के बाद उसकी बॉडी को जला दिया।

यह है पूरा मामला
महिला डॉक्टर बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थी जहां उसने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास पार्क कर दिया। रात को जब वह लौटी तो उनकी स्कूटी पंक्चर थी, इसके बाद महिला डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया और पूरी जानकारी दी। महिला डॉक्टर को उसकी बहन ने टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी थी

तभी महिला डॉक्टर ने बताया कि कुछ लोग उसकी मदद के लिए आए हैं वो थोड़ी देर में कॉल करती है। थोड़ी देर बाद जब उसकी बहन ने दोबारा प्रियंका को फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। तभी परिजन शादनगर टोल प्लाजा के पास महिला डॉक्टर की खोजबीन के लिए गए लेकिन वह वहां नहीं मिली। अगली सुबह शादनगर के अंडरपास के पास महिला डॉक्टर की जली हुई लाश बरामद हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button