ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

भोपाल का नाम भोजपाल करने के लिए जनमानस का समर्थन जुटाएगा परमार समाज

भोपाल। भोपाल शहर का नाम परमार वंश के महाप्रतापी राजाभोज के नाम पर भोजपाल होना चाहिए। भोपाल का नाम बदला जाए। वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल का नाम भोजपाल कराने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक घोषणा पूरी नहीं हुई। यह कहना है शहर के इतिहासकारों और परमार समाज के लोगों का।

भोपाल में 60 हजार से अधिक लोग परमार समाज के लोग है। मालवा क्षेत्र परमार समाज की संख्या अधिक है। प्रदेश भर में 15 लाख के करीब परमार समाज के लोग हैं। यह कहना है कि परमार समाज के लोगों का। मंचों से बार-बार उठ रही भोपाल का नाम बदलने की मांग का परमार समाज के लोगों ने समर्थन शुरू कर दिया है। शनिवार को परमार समाज ने ऐलान किया कि भोपाल का नाम भोजपाल कराने को लेकर जनमानस का समर्थन जुटाया जाएगा। इसके लिए परमार समाज अगस्त-सितंबर में बड़ा महाकुंभ का आयोजन कराने की तैयारी कर रहा है। इसमें प्रदेश भर से सैकड़ों परमार समाज के लोग शामिल होंगे। बता दें कि परमार समाज ने गुफा मंदिर पर सात फरवरी 2016 में महाकुंभ रखा था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिनिधि बनाकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को भेजा था। उन्होंने भोपाल का नाम बदलवाने का समाज के लोगों को आश्वासन दिया था।

मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी हो

यह सिद्ध हो चुका है कि इस नगर को राजा भोज ने बसाया था। स्वयं मुख्यमंत्री 2011 में भोपाल का नाम भोजपाल करने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन घोषणा का आज तक पालन नहीं हुआ। लोगों का मानना है कि राजा भोज के द्वारा बनवाए गए तालाब की पाल के नाम भोजपाल नाम पड़ा लेकिन राजा भोज संस्कृत के विद्वान थे, वे प्रजा पालक थे इसलिए नगर का नाम भोजपाल रखा गया। आज एक बार फिर शहर को उसके निर्माता केनाम पर जाना जाए।

-संगीत वर्मा, भोपाल और राजा भोज पर शोध करने वाले इतिहासकार

जुटाएंगे जनमानस का समर्थन

भोपाल का नाम परमार वंश के महाप्रतापी राजा भोज के नाम पर भोजपाल होना ही चाहिए। युवा परमार क्षत्रिय महासभा मप्र जल्द शीघ्र ही जनआंदोलन के माध्यम से अपनी मांग सरकार के सामने रखेगी। इससे पहले जनमानस का समर्थन जुटाया जाएगा। जनआंदोलन में संपूर्ण मध्यप्रदेश से समाज जन सम्मलित होंगे। अगस्त या सितंबर में महाकुभ का आयोजन करने की तैयारियां कर रही हैं।

-योगेश परमार, संयोजक युवा परमार क्षत्रिय महासभा मप्र

Related Articles

Back to top button