ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी

 इंदौर । खुड़ैल थाना क्षेत्र के जामनिया खुर्द गांव में अस्पताल खोलने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपितों ने खुद को एसएमएचआरसी प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया और भवन मालिक व अन्य के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने खुद को प्रतिनिधि बताकर फरियादी का भवन अस्पताल के रूप में दिखाया। आरोपितों ने फरियादी द्वारा निष्पादित लीज डीड की प्रति दिखाकर राहुल सोनी के साथ भी मेडिकल खुलवाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपितों ने मेडिकल दुकान किराए पर देने के लिए पगड़ी एवं डिपाजिट के रूप में रुपये वसूल लिए। इसी प्रकार अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की गई। मामले में पुलिस ने आरोपित विनोद कुमार, करुणा परिहार, महिपाल सिंह सोलंकी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को एक लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उज्जैन तरफ से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर इंदौर तरफ आ रहे हैं। जिस पर क्राइम ब्रांच व थाना बाणगंगा ने संयुक्त कार्रवाई करते उज्जैन रोड पर आरोपित अनूप नायर निवासी दिव्य विहार कालोनी और ऋषभ वैष्णव निवासी प्रीमियम पार्क कालोनी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपितों की तलाशी पर उनके पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।

Related Articles

Back to top button