ब्रेकिंग
Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क... Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से...
देश

इंदौर रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक प्रदूषण थीम पर हुआ आयोजन

 इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर रतलाम मंडल के सभी स्टेशनों पर विभिन्न पर्यावरण हितैषी गतिविधियां आयोजित की गई। यह पर्यावरण दिवस बीट प्लास्टिक प्रदूषण थीम पर मनाया गया। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही इंदौर सहित सभी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम हुए।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यालय द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व पर्या‍वरण दिवस का ‘बीट प्‍लास्टिक पॉल्‍यूशन’ की थीम पर मनाया गया। इसके तहत रतलाम स्‍टेशन पर सिंगल यूज प्‍लास्टिक का उपयोग को रोकने के लिए स्‍काउट गाइड द्वारा नुक्‍कड़ नाटक का आयोजन, रेलवे स्‍कूल में बच्‍चों द्वारा सिंगल यूज प्‍लास्टिक, प्रोपर डिस्‍पोजल ऑफ प्‍ल‍ास्‍टिक तथा अवेयरनेस आन प्‍लास्टिक वेस्‍ट विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रेलवे स्‍कूल में आनलाइन स्‍लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें लगभग 50 से अधिक बच्‍चे शामिल हुए।

इंदौर स्टेशन पर बांटे प्लास्टिक बैग

इंदौर स्‍टेशन पर सिंगल यूज प्‍लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर यात्रियों को जागरुक किया गया। साथ ही पोस्‍टर, बैनर एवं वीडियो फिल्‍म के माध्‍यम से भी सिंगल यूज प्‍लास्टिक के उपयोग को रोकने, जल संरक्षण, बिजली, ईंधन संरक्षण आदि के बारे में यात्रियों को जागरूक किया गया। इंदौर स्‍टेशन पर यात्रियों को लगभग 50 कपड़े के थैले का वितरण किया गया।

500 से अधिक पौधे रौपे

रतलाम मंडल के सभी महत्‍वपूर्ण स्‍टेशनों पर वेंडरों को सिंगल यूज प्‍लास्टिक से होने वाले दुष्‍प्रभावों एवं सिंगल यूज प्‍लास्टिक के उपयोग नहीं करते के लिए समझाया गया। मंडल के स्‍टेशनों इंदौर, दाहोद, पिंगलेश्‍वर, देवास, लक्ष्‍मीबाई नगर, बड़लई, फतेहाबाद, पालिया सहित विभिन्‍न स्‍टेशनों, डिपो, शेड एवं रेलवे चिकित्‍सालय आदि में 500 से अधिक पौधे लगाए गए।अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मिशन लाइफ के तहत रतलाम मंडल के सभी स्‍टेशनों पर शपथ लिया गया।

Related Articles

Back to top button