ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

महिला डॉक्टर को 10 दिन में मिला इंसाफ, पिता बोले- अब मेरी बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति

हैदराबाद में पशु-चिकित्सक से ​हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को वीरवार रात करीब 3 बजे पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। जहां इस घटना से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है तो वहीं पीड़िता के पिता ने कहा कि 10 दिनों में मेरी बेटी को इंसाफ मिला है, आज उसकी आत्मा को शांति मिलेगी।

महिला डाक्टर के पिता और बहन ने कहा कि आज हम सरकार और पुलिस के शुक्रगुजार हैं। आज हमारे साथ न्याय हुआ है, जो हुआ है वह अपराधियों के लिए एक उदाहरण है। पीड़िता के पिता ने कहा कि रेकॉर्ड टाइम में इंसाफ मिला है। मैं उन लोगों के लिए शुक्रगुजार हूं, जो इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे।

बता दें कि महिला डाक्टर का शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में जली हुई हालत में मिली थी।  साइबराबाद पुलिस ने 29 नवंबर को मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था और उन्हें शनिवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। एक आरोपी केशवुलू की मां ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा था कि जैसा आरोपियों ने पीड़िता के साथ किया, उन्हें भी वैसे ही जला दिया जाना चाहिए। मेरी भी एक बेटी है। मुझे पीड़िता के परिवार का दर्द पता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button