ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

यूपी सरकार के मंत्री ने कहा- समाज में क्राइम न हो, यह गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे सके होंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने राज्य में बढ़ रहे अपराध का अजब जवाब देकर उनको सुर्खियों में ला दिया है। प्रदेश महिलाओं पर बढ़े अपराधों पर मंत्री ने एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहना है कि 100 फीसद क्राइम न होने की तो भगवान राम भी गारंटी नहीं दे सकें होंगे।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज है तो अपराध भी होंगे। शत-प्रतिशत अपराध नियंत्रण की गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे पाए थे। कानून व्यवस्था व महिलाओं के प्रति अपराध के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘जब समाज है, तो यह कह देना कि समाज में 100 प्रतिशत क्राइम नहीं होगा, यह गारंटी तो मुझे नहीं लगता कि भगवान राम ने भी दे पाई हो, लेकिन ये गारंटी जरूर है यदि क्राइम हुआ है तो सजा होगी और वह जेल जाएगा और उसको कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

ANI UP

@ANINewsUP

UP Minister,Ranvendra Pratap Singh: Jab samaj hai, to samaj mein ye keh dena ke 100% crime nahi hoga, ye surety to mujhe nahi lagta Bhagwan Ram ne bhi de payi ho. Lekin ye surety zaroor hai agar crime hua hai to saza hogi aur vo jail jayega

एम्बेडेड वीडियो

102 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण कर रही है। अपराधियों से समझौता नहीं किया है। उन्होंने धान खरीद में लापरवाही न करने के लिए अधिकारियों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान क्रय केंद्र से नहीं लौटने पाए। यह अधिकारियों को सुनिश्चित कराना होगा।

बता दें कि उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। पांच आरोपितों ने गांव के बाहर खेतों में युवती को जलाने की कोशिश की। युवती 90 फीसद जल चुकी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे लखनऊ में भर्ती किया गया है। उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी है।  इस घटना के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button