ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
खेल

भारत को तोड़ना होगा साल 1902 का ये रिकॉर्ड तब बन पाएगी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन

 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। आज (शनिवार) चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 123/4 से आगे खेलना शुरू करेगी। मार्नस 41 और कैमरन ग्रीन 7 रन नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर 296 रन की बढ़त हासिल कर ली है। देखा जाए को ऑस्ट्रेलिया ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। अगर टीम इंडिया को मैच जीतना है तो उसे 121 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ना होगा।

भारत को चैंपियन बनने के लिए तोड़ना होगा रिकॉर्ड

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैदान पर टेस्ट मैच में सबसे बड़ा लक्ष्य 263 रनों का चेज हुआ है। यह कारनामा वर्ष 1902 यानी 121 साल पहले हुआ था। तब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से हराया था। अगर टीम इंडिया को चैंपियनशिप जीतनी है, तो यह रिकॉर्ड को ध्वस्त करना होगा।

263/9: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से हराया- 11 अगस्त 192

255/2: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 8 विकेट से शिकस्त दी थी- 22 अगस्त 1963

242/5: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया- 10 अगस्त 1972

रहाणे ने टीम को संभाला

टीम इंडिया के लिए तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे हीरो साबित हुए। उन्होंने 89 रन की पारी खेली। इसके साथ ही रहाणे टेस्ट फॉर्मेट में 5 हजार रन बनाने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। टीम की वापसी अजिंक्य रहाणे-शार्दूल ठाकुर (51) की जोड़ी ने करवाई। दोनों के साझेदारी के बदौलत भारत का स्कोर 296 रन तक पहुंचा।

ओवल में लगातार 3 पारियों में 50+ बनाने वाले गैरइंग्लिश बल्लेबाज

1930-34: डॉन ब्रैडमेन

1985-89: एलन बॉर्डर

2021-23: शार्दूल ठाकुर

Related Articles

Back to top button