ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

मीका सिंह संग शादी को आकांक्षा पुरी ने बताया फेक शो में एंट्री लेते ही खुद को कहा सिंगल

टेलीविजन के पॉपुलर शो बिग बाॅस के हर सीजन को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं बिग बाॅस ओटीटी को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। हाल ही में बिग बाॅस ओटीटी के दूसरे सीजन का आगाज हुआ है। ग्रैंड प्रीमियर के साथ इस शो की शुरुआत हो चुकी है। इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में काफी दिलचस्प नाम शामिल हैं। वहीं आकांक्षा पूरी भी बिग बाॅस के घर में कैद हो चुकी हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मों और टीवी शोज में नजर नहीं आ रही हों, लेकिन वे चर्चा में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। बीते साल वे मीका सिंह संग अपने स्वयंवर को लेकर काफी सुर्खियों में थीं।

मीका सिंह का स्वयंवर था फेक?

बता दें कि आकांक्षा पुरी का रिलेशन काफी कन्फ्यूज रहा है। लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि वे सिंगल हैं या किसी के साथ कमिटेड हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद ही शो में आते से ही इस बात को साफ कर दिया है। वे पूरी तरह से सिंगल हैं और सिर्फ अपने काम के साथ ही डेट कर रही हैं। इस बात से ये साफ हो गया है कि कि वे मीका सिंह के साथ सारे रिश्ते तोड़ चुकी हैं और वे सिंगल हैं। सभी जानते हैं कि बीते साल मीका दी वोटी शो के नाम पर मीका सिंह ने स्वयंवर रचा था। इस शो में आकांक्षा पुरी ने भी हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं वे इस शो की विनर भी रही थीं।

आकांक्षा ने खुद को बताया सिंगल

मीका सिंह ने उस शो में आकांक्षा को अपना हमसफर चुना था। लेकिन दोनों ने शादी नहीं की बल्कि काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता रहा। मीडिया ने कई बार दोनों से सवाल किए कि आखिर वे कब शादी कर रहे हैं। लेकिन कभी भी कपल ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की। अब बिग बाॅस ओटीटी पर एंट्री लेते ही उन्होंने साफ कर दिया कि वे सिंगल हैं। वहीं बिग बाॅस ओटीटी की बात करें तो 17 जून से शो का प्रीमियर हो चुका है। ये प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया गया। जियो सिनेमा दर्शकों के लिए एकदम फ्री है।

 

Related Articles

Back to top button