ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

घर बुलाकर आदिवासी लड़की का बलात्कार करता था प्रिंसिपल का पति, गर्भवती हुई मासूम

ओडिशा के कोरापुट जिले में सरकारी आवासीय स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा से प्रधान अध्यापिका के पति ने महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार किया जिससे वह गर्भवती हो गई। लड़की के तीन माह की गर्भवती होने का पता चलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बने स्कूल के स्टाफ क्वार्टर में अपनी पत्नी के साथ रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

जेयपुर उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण गुंटापल्ली ने बताया कि वह लड़की को स्टाफ क्वार्टर में बुलाता था और उसका कई बार यौन शोषण किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की के माता-पिता से गर्मियों की छुट्टियों के दौरान उसे अपने घर ले जाने की अनुमति मांगी थी और जब वह उसके घर गई तो उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया। गुंटापल्ली ने कहा कि आरोपी की पत्नी को इसके बारे में कुछ मालूम नहीं था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है उस पर आईपीसी, पोक्सो और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी राजश्री दास ने कहा कि लड़की को चिकित्सा जांच के बाद बाल देखभाल संस्थान में रखा जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी मधुस्मिता मोहपात्रा ने कहा कि प्रधान अध्यापिका के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी क्योंकि सरकारी क्वार्टर में किसी पुरुष सदस्य को न रखने को लेकर एक परिपत्र जारी किया हुआ है। यह स्कूल राज्य सरकार के एससी एवं एसटी विकास विभाग द्वारा चलाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button