ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
मध्यप्रदेश

जीएसटी अधीक्षक समेत पांच आरोपित भेजे गए जेल रिश्वत लेते सीबीआइ ने किया था गिरफ्तार

 जबलपुर। वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अफसरों को सात लाख रुपये की रिश्वत लेते सीबीआइ ने पकड़ा था। टीम ने रिश्वत लेते अधीक्षक कपिल कांबले और अधीक्षक सोमेन गोस्वामी समेत इंस्पेक्टर प्रदीप हजारी, विकास गुप्ता और वीरेंद्र जैन की पुलिस रिमांड मंगलवार को खत्म हुई। रिमांड खत्म होने पर पांचों आरोपितों को सीबीआई के विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पांचों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ

इधर सीबीआई की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पांचों ने अवकाश के दिन सीजीएसटी कार्यालय में रिश्वत का सौदा किया था। फैक्ट्री सील करने के बाद कांबले ने कई बार फैक्ट्री के मैनेजर भागीरथ राय को फोन लगाकर संपर्क किया था। इतना ही नहीं तीन जून शनिवार को उसे कार्यालय में मिलने बुलाया, जबकि शनिवार को सरकारी अवकाश था। भागीरथ कार्यालय पहुंचा, तो कांबले उसे एक कमरे में ले गया, जहां एक करोड़ रुपये में फैक्ट्री सील रिलीज आर्डर जारी करने की बात कही थी।

10 लाख 68 हजार रुपये का काटा था चालान

पूछताछ ने सीबीआई ने बताया कि कांबले ने किसी को संदेह न हो, इसलिए उसने दोनों फर्मों का चालान काटने की भी बात भागीरथ को बताई। भागीरथ ने हामी भरी, तो कांबले ने दोनों फर्मो का कुल दस लाख 68 हजार रुपये का चालान काटा। इसके बाद 35 लाख रुपये अलग से रिश्वत मांगी गई। पांच जून को रिश्वत के 25 लाख रुपये देने के साथ ही भागीरथ ने चालान की राशि भी जमा की। बाकी की रकम न मिलने पर कांबले भागीरथ और फर्म संचालक को मशीने कुर्क करने की धमकी दे रहा था।

क्या है मामला

राजस्थान के कारोबारी की दमोह नोहटा में पान मसाला व तम्बाकू प्रोडक्ट का कारखाना है। 18 मई को सीजीएसटी के अफसरों ने उसे सील कर दिया था। खोलने की अनुमति देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। 25 लाख रुपये लेने के बाद भी 7 लाख रुपये के लिए अड़े थे। कारोबारी के मैनेजर की शिकायत पर सीबीआइ ने 14 जून ट्रैप की कार्रवाई कर पांच अफसरों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें 20 जून तक सीबीआइ को रिमांड मिली थी।

Related Articles

Back to top button