ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

इस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है एशिया कप का खिताब जानें इस बार कौन है प्रबल दावेदार

Asia Cup 2023: एशिया कप का एलान हो चुका है। सभी एशियाई टीमें इस खिताब को जीतने की तैयारी में जुटी चुकी हैं। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। इस बार एशिया कप का आयोजन अलग तरीके से हो रहा है। टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में और बाकी श्रीलंका में खेल जाएंगे। इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम इस खिताब को अपने नाम करेगी। आइए जानते हैं एशिया कप की अभी तक की सबसे सफल टीम कौन है।

एशिया कप की शुरुआत कब हुई?

एशिया कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। वर्ष 1984 में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। पहली बार भारत ने ही इस कप को अपने नाम किया था। वहीं, 1986 में श्रीलंका और इसके बाद वर्ष 1988,1990,1995 में भारत ने जीत हासिल की। वहीं, 1997 में श्रीलंका ने भारत की जीत पर विराम लगाते हुए इस खिताब को अपने नाम किया।

सबसे ज्यादा एशिया कप किस देश ने जीता है?

पाकिस्तान की टीम वर्ष 2000 में पहली बार एशिया का सरताज बनने में सफल हो सकी। अब तक भारतीय टीम ने 7 बार एशिया कप को अपने नाम किया है। वहीं, श्रीलंका की टीम 6 बार इस खिताब को जीत चुकी है। जबकि पाकिस्तान की टीम 2 ही बार एशिया कप जीतने में सफल हो सकी। वहीं, बांग्लादेश ने अभी तक इस खिताब को नहीं जीता है।

इन दोनों टीमों का पलड़ा भारी

एशिया कप इस बार 50-50 के फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि विश्वकप को देखते हुए सभी टीमें इस खिताब की तैयारी में जुटी हैं। वहीं, पाकिस्तान टीम भी कप जीतने की रेस में बनी हुई है। ऐसे में इस बार टूर्नामेंट में काफी सारा रोमांच देखे जाने की पूरी उम्मीद मानी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button