ब्रेकिंग
Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026...
मध्यप्रदेश

पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में डकैत चंदा गडरिया सहित छह को दस-दस साल का सश्रम कारावास

शिवपुरी। विशेष न्यायाधीश एमपीडीपीके एक्ट (मप्र दस्यु अधिनियम) विवेक पटेल ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में गतवाया के जंगल में पुलिस टीम पर फायरिंग कर पुलिसकर्मियों की हत्या करने के प्रयास के मामले में महिला डकैत चंदा गडरिया सहित छह डकैतों को दस-दस साल के सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक लोक अभियोजक संजय शर्मा के अनुसार 21 दिसंबर 2015 को चंदन गडरिया गैंग के सदस्य अपहृत सीताराम जाट को लेकर जतवाया रोड के आसपास जंगल में देखे गए थे।

सूचना पर एसआई रविन्द्र सिकरवार, बृजमोहन रावत, देवेंद्र कुशवाह व विकास यादव के निर्देशन में चार टीमों ने घेराबंदी कर रात करीब 10:30 बजे गिरोह को सरेंडर के लिए ललकारा। गिरोह में शामिल डकैतों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिए।

करीब ढाई घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद डकैत अपह्त सीताराम को छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस चंदन गडरिया गिरोह के सदस्य महिला डकैत चंदा पुत्र विजयराम गडरिया उम्र 28 साल निवासी गुर्जा थाना मायापुर, राजाराम पुत्र नंदराम गडरिया उम्र 31 साल निवासी गुर्जा थाना मायापुर, कल्लू पुत्र धनीराम पाल उम्र 38 साल निवासी बंडोरा थाना पिछोर, बलवीर पुत्र परसुराम पाल उम्र 41 साल निवासी लोटना थाना भौंती, मोहन सिंह पुत्र अमन सिंह लोधी उम्र 41 साल निवासी जुंगीपुरा मामौनीखुर्द थाना अमोला, भोजा उर्फ भुजबल पाल उम्र 35 साल निवासी सुनाज के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में प्रकरण कायम किया। पुलिस ने बाद में इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सभी को दस-दस साल के सश्रम कारावास एवं एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

अपहरण के मामले में हो गए थे रिहा

प्रकरण में गिरोह के खिलाफ सीताराम जाट के अपहरण का प्रकरण कायम किया था पर न्यायालय में सुनवाई के दौरान अपह्त के पक्ष विरोधी हो जाने के कारण गिरोह के सभी सदस्य रिहा हो गए थे। चूंकि पुलिस पर हत्या के प्रयास के मामले में उन्हें पूर्व में ही जमानत मिल चुकी थी। ऐसे में सभी डकैत जेल से बाहर थे। न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के उपरांत सभी डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button