ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

स्टाम्प शुल्क की बकाया राजस्व वसूली के लिए पंजीयन विभाग शुरू करेगा अभियान

इंदौर। स्टांप शुल्क की बकाया राजस्व वसूली के लिए जल्द ही पंजीयन विभाग अभियान शुरू करने जा रहा है। एक माह चलने वाले अभियान में बड़े बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। पंजीयन विभाग ने 300 के करीब बकायेदारों की सूची तैयार की है। इन बकायेदारों से एक लाख से अधिक की वसूली कि जाना है।

स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग इंदौर द्वारा स्टाम्प शुल्क की बकाया राजस्व की वसूली के 26 जून से एक माह तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए पुराने बकायादारों के रिकार्ड सुव्यवस्थित किये जा रहे हैं। एक लाख रूपये से अधिक की वसूली वाले लगभग 300 बकायादारों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कुर्की एवं निलामी की तैयारी शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक कुमार शर्मा ने इस संबंध में जिले के सभी उप पंजीयकों की बैठक ली।

उन्हें राजस्व वसूली अभियान के संबंध में की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया गया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ जिला पंजीयक शर्मा ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में बकायादारों का रिकार्ड अपडेट कर बकाया राजस्व वसूली के लिए मांगपत्र जारी किए जाएंगे। यदि बकायादारों द्वारा राशि जमा नहीं की जायेगी, तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

बकायदारों की सूची करेंगे कार्यालय चस्पा

शर्मा का कहना है कि स्टाम्प शुल्क वसूली के लिए अधिक राशि के बकायदारों की सूची उप पंजीयक कार्यालयों में लगाई जाएगी। इसके अलावा दैनिक समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करायी जाएगी। राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारों की संपत्ति की निलामी की कार्यवाही भी होगी।

दो करोड़ वसूलने का लक्ष्य

वरिष्ठ जिला पंजीयक शर्मा ने जिले के सभी उप पंजीयकों को एक माह में स्टाम्प राजस्व वसूली के निर्देश दिए हैं। अगले एक महीने में विशेष अभियान चलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।लक्ष्य की पूर्ति को लेकर लगातार अभियान के दौरान समीक्षा भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button