ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
खेल

केएल राहुल को टी20 विश्व कप की चिंता नहीं, कहा- मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता हूं

हैदराबाद : वेस्टइंडीज के खिलाफ चोटिल शिखर धवन की जगह पहले टी20 मैच में पारी का आगाज करने वाले केएल राहुल ने भारत की जीत की बुनियाद रखी। राहुल ने 40 गेंदों में 62 रन बनाये। भारत ने इस मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया। केएल राहुल ने कहा कि वह टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की चिंता किये बिना मौके का पूरा उपयोग करना चाहेंगे। भारतीय टीम तीन मैचों की इस सीरीज के जरिये अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी करेगी। ऐसे में जिन खिलाड़ियों की टीम में जगह पक्की नहीं है, वे चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे। चोटिल शिखर धवन की जगह पहले टी20 मैच में पारी का आगाज करने वाले राहुल ने 40 गेंद में 62 रन बनाये।

भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया। राहुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अभी टी20 विश्व कप में काफी समय है। मुझे एक बार फिर पारी की शुरूआत करने का मौका मिला है तो मैं इसका पूरा उपयोग करना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा मैच था और मैं खुलकर खेल सका। उम्मीद है कि अगले साल अक्टूबर के बारे में सोचे बिना यह लय कायम रख सकूंगा।’’ इस स्टायलिश बल्लेबाज ने कहा कि दोनों टीमों ने 200 से अधिक रन बनाये, लेकिन यह विकेट आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘विकेट उतना बुरा नहीं था। दोनों टीमों ने हालांकि 200 से अधिक रन बनाये लेकिन फिर भी विकेट काफी मुश्किल था।’’p

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button