ब्रेकिंग
Ludhiana Loot News: लुधियाना में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, बहादुरके रोड पर अकाउंटेंट से 2 लाख की नक... Jalandhar Railway Station Security: पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर हाई... Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में आई... Amit Shah on Mansa Murder Case: मानसा में परविंदर झोटा हत्याकांड पर गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार... Parvinder Jhotah Murder Case: मानसा हत्याकांड का एक और खौफनाक वीडियो आया सामने, केमिस्ट हाथ में पिस्... Amit Shah vs Bhagwant Mann: पंजाब में नशे और कानून व्यवस्था पर अमित शाह और सीएम भगवंत मान के बीच छिड... Krishan Bedi Challenge to Congress: मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- हिम्मत है तो ईव... Gurugram Crime News: गुड़गांव पुलिस लाइन के सामने स्काई वॉक पर युवक की हत्या, चोरी के विरोध में आरोप... Smriti Irani Haryana Visit: हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, पंचकूला में बैठकों... Hansi Wrestler Suicide Case: हांसी में 18 वर्षीय नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ने लगाया फंदा, भिवानी के महावी...
विदेश

किम जोंग उन से बातचीत जारी रखने पर राष्‍ट्रपति ट्रंप हुए राजी, दक्षिण कोरिया का खुलासा

सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ परमाणु वार्ता में आए गतिरोध को को दूर करने के प्रयास में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष जे-इन मून से फोन पर करीब आधे घंटे तक बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक संबंध और वार्ता जारी रखने के तौर-तरीके पर चर्चा की।

हालात का किया आकलन

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस ने शनिवार को बयान में बताया, ‘ट्रंप और मून में इस बात को लेकर सहमति बनी कि कोरियाई प्रायद्वीप में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उत्तर कोरिया के साथ वार्ता को जारी रखा जाना चाहिए।’

बेनतीजा रही है वार्ता 

परमाणु मसले पर ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के बीच दो बार शिखर वार्ता हो चुकी है। पहली बार दोनों नेताओं ने गत वर्ष जून में सिंगापुर में बातचीत की थी। इसके बाद उनकी दूसरी वार्ता इस साल फरवरी में वियतनाम में हुई थी, लेकिन उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग पर यह वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई थी। तब से यह वार्ता ठहरी हुई है।

किम ने तय की है समय सीमा

उत्तर कोरिया ने वार्ता में आए ठहराव के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। किम ने यह साफ कहा है कि वह इस साल के आखिर तक अमेरिका के रुख में लचीलेपन का इंतजार करेंगे। इसके बाद उत्तर कोरिया अपना अलग रास्ता अपना लेगा। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने हाल में अपने कई बयानों में अमेरिका को यह आगाह किया है कि वह समय सीमा को नजरअंदाज नहीं करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button