ब्रेकिंग
झारखंड कांग्रेस का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी को थमाया कारण बताओ नोटिस, 7 दिनों में मा... देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, कांवरियों के लिए पहली बार शुरू हुई नि:शुल्क क्लॉ... झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से बड़ा अपडेट, 14 लाख से अधिक वोटर हुए अनमैप्ड पाकुड़ के तिलभीट्टा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया एक कारोबारी 2 करोड़ 20 लाख के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद रांची पहुंचे सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरने के बाद भी नहीं मिली पहली किस्त, MCB जिले की महिलाओं का फूटा गुस्... देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन 'राष्ट्रपति भवन' में रचा गया इतिहास, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति ... सूरजपुर की जयनगर सहकारी समिति में 20 लाख का खाद घोटाला, रिकॉर्ड से गायब पाई गईं यूरिया व डीएपी की बो... कोरिया: कटकोना सरपंच शिप्रा पद से बर्खास्त! एसडीएम बैकुण्ठपुर ने धारा 40(1) के तहत जारी किया आदेश कांकेर में 15.50 करोड़ की नहर लाइनिंग पहली ही बारिश में ढही! दुधावा डैम नहर टूटने से 35 एकड़ फसल जलम...
मध्यप्रदेश

टायर शोरूम के कर्मचारी को किया अगवा दहशत फैलाई फायरिंग भी की

भोपालहोशंगाबाद रोड पर बने निजी टायर कंपनी के कर्मचारी का गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात अपहरण करने का मामला सामने आया है, आरोपितों ने उसे पांच मिनट के शोरूम के आफिस से बाहर बुलाकर उनको अगवा करने की बात सामने आ रही है। पुलिस सीसीटीवी से घटना की सच्चाई पता कर रही है। बताया जा रहा है कि अगवा कर्मचारी ने शोरुम मालिक को फोन कर अपने अपहरण की बात बताई है और उसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और अगवा युवक की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बेस्ट प्राइज सुपर बाजार के पास टायर रिमोल्ड करने का काम किया जाता है। यह कंपनी श‍िखिल बड़जात्या की है। गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात उनके शोरूम पर उनके दो कर्मचारी सूरज साहू और प्रकाश पाल सो रहे थे। फोन की घंटी सुनकर सूरज ने फोन उठाया तो एक व्‍यक्‍त‍ि ने कहा कि सात टायर को रिमोल्ड कराना है। इस पर सूरज ने कहा कि सुबह आना है, इस पर दोबारा से फोन आया और आरोपितों ने उसे पांच मिनट के लिए बाहर बुलाया तो जैसे ही बाहर आया उसे कार में पटक लिया और उसे हाथ पैर बंध दिए। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने गोली भी चलाई है।

मालिक को फोन कर दी जानकारी

‘ मिसरोद टीआइ रासबिहारी शर्मा ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है, आरोपित की सकुशल वापसी के लिए उसके मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी को सर्च किया जा रहा है।जहां से सूरज साहू को अगवा किया गया है, उसे शोरूम पर तो सीसीटीवी लगा था, लेकिन वह खराब पड़ा हुआ है। उससे कुछ खास नहीं निकल पा रहा है। मामले में उसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button