ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

छतरपुर में पागल कुत्ते के काटने से 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आवारा कुत्तों का भारी आतंक है। यहां एक कुत्ते ने एक साथ 8 बच्चों को अपना शिकार बनाया है। 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना छतरपुर जिला मुख्यालय शहर की है जहां वार्ड नंबर-2 दो और 5 में एक पागल कुत्ते ने 8 बच्चों को अपना शिकार बनाया है।

घायल बच्चों के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुत्ता पागल है और पिछले कई दिनों से लोगों को परेशान कर रहा है। बावजूद इसके नगर पालिका और जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब कुत्ते ने गली मोहल्ले में खेल रहे नाबालिक बच्चों को अपना शिकार बनाया है। जहां एक साथ कई बच्चे घायल हुए हैं। बच्चे इतनी बुरी तरह से घायल हुए हैं कि उनके शरीर और अंग क्षत-विक्षित हो गए हैं। वहीं इन सभी घायलों को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में रखा गया है।

इसके पूर्व भी कुत्तों और सुअरों के हमले से शहर में दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके नगरपालिका अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि इनके काटने से रैबीज और गंभीर बीमारियां फैल सकतीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button