ब्रेकिंग
लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत... लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा... जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बड़ा हादसा, बेकाबू आई-20 कार सीधे शोरूम में जा घुसी सोने-चांदी के नए भाव जारी: 24 कैरेट सोना ₹1.54 लाख पर स्थिर, चांदी ₹1,800 उछलकर ₹2.40 लाख के पार जालंधर के बूटा पिंड में देर रात दहशत: पुरानी रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों के तोड़े शीश... अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग...
विदेश

प्रधानमंत्री इमरान खान पाक सेना की कठपुललीः यूरोपियन थिंक टैंक

पेशावरः यूरोपियन थिंक टैंक ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर दावा कियाहै कि वह सेना के रबर स्टाम्प हैं। शुक्रवार को एम्स्टर्डम के यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (EFSAS) ने करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद के बयान के आधार पर यह बात कही।राशिद ने कहा था कि कॉरिडोर की परिकल्पना पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की थी।

यह बयान देश में सरकार की कमजोरी को दिखाता है। इससे पता चलता है कि वहां प्रधानमंत्री खुद आजादी से फैसला नहीं ले सकते। मुल्क में यह आम धारणा है कि इमरान खान अपनी ताकत से प्रधानमंत्री नहीं बने, बल्कि सेना ने उन्हें बनाया है। रेल मंत्री ने पुष्टि कर दी कि इमरान, सेना प्रमुख के अंगूठे के नीचे दबे हुए हैं।

EFSAS ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर की शुरुआत, भारत से संबंध सुधारने के लिए पाकिस्तान का सबसे अहम फैसला है। राशिद निर्वाचित प्रतिनिधि होने के साथ ही प्रधानमंत्री के करीबी सहयोगी भी हैं। ऐसे में कॉरिडोर का श्रेय प्रधानमंत्री को देने के बजाय, पाकिस्तानी सेना को देने से पता चलता है वहां सरकार कितनी अक्षम है। थिंक टैंक ने कहा- पाकिस्तान में लोकतंत्र खोखला और विकृत हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button