ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
खेल

Ind vs WI: दूसरे टी20 में ‘लोकल ब्वॉय’ को मिलेगी टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ आज तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में खेलने उतरेगी। वैसे तो इस मैच के लिए टीम में बदलाव की संभावना कम ही है लेकिन हो सकता है लोकल ब्वॉय को इस मैच में प्लेइंग इेलवन में शमिल किया जाए। लोकल हीरो संजू सैमसन को त्रिवेंद्रम के दर्शक जरूर यहां खेलते देखना चाहेंगे।

हैदराबद में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली के नाबाद 94 रन की बदौलत टी20 में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचा। अब टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। त्रिवेंद्रम में यहां के फैंस को अपने लोकल ब्वॉय के मैदान पर उतरने की उम्मीद रहेगी

प्लेइंग इलेवन में मिलेगी लोकल ब्वॉय को जगह?

भारतीय टीम दूसरा मुकाबला त्रिवेंद्रम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेलने उतरेगी। यह टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का लोकल ग्राउंड है। संजू इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की सीरीज में भी संजू को टीम में जगह दी गई थी लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई टीम में संजू को जगह नहीं मिली थी लेकिन ओपनर शिखर धवन के चोटिल होने पर उनके टीम में शामिल किया गया

संजू टीम में जगह बनाने वाले केरल के तीसरे खिलाड़ी

केरल के घरेलू मुकाबलों से टीम इंडिया तक पहुंचने वाले संजू इस टीम महज तीसरे खिलाड़ी हैं। टीनू योहाना और श्रीसंत ही भारतीय टीम में इससे पहले जगह बना पाए थे। दर्शकों को अपने लोकल हीरो के खेलने का इंतजार तो होगा लेकिन यह देखना होगा कि कप्तान कोहली और कोच शास्त्री किस खिलाड़ी को बाहर कर संजू सैमसन को प्लेइंग में जगह देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button