ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
खेल

Ind vs WI: शायद दूसरा टी20 पूरे 20-20 ओवर ना खेला जा सके, आ सकती है बड़ी परेशानी

नई दिल्ली। भारतीय टीम को आज शाम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में त्रिवेंद्रम में खेलने उतरना है। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला जीत कर 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है। दूसरा मुकाबला जीतने के साथ ही भारत की सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। वैसे दोनों टीमों को इस मैच में एक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर खेले जाने वाले इस मुकाबले से पूरे 20 ओवर खेले जाने की संभावना कम है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है। यह मैच भारत के लिए जितना अहम है उससे कहीं ज्यादा वेस्टइंडीज के लिए। भारत एक जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर लेगी तो मेहमान टीम को सीरीज में बने रहने के लिए जीत जरूरी है

शायद पूरे 20-20 ओवर ना हो पाए मुकाबला

आज शाम को भारत और वेस्टइंडीज का टी20 मुकाबला देखने से पहले यहां के दर्शकों में एक बात का डर है। फैंस को इस बात का डर है कि बारिश की वजह से मैच का मजा किरकिरा ना हो जाए। मैच में बारिश के होने की आशंका है और इससे मैच भले रद ना हो लेकिन पूरे 20-20 ओवर का हो पाए इसपर संशय है।

स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम शानदार

इस मैदान की कमान बीजू के हाथों में है। वह यहां के पिच क्यूरेटर है और उन्होंने बताया है कि मैच में अगर बारिश की वजह से खलल पड़ती है तो उससे निपटने के सभी इंतजाम पक्के हैं। इस मैदान का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है और बारिश होने की सूरत में ग्राउंड स्टाफ को पता है कैसे का करना है। टर्फ के नीचे यहां पर कुल 3500 पाइप का इंतजार है तो बारिश रुकने के महज 30 मिनट के भीतर मैच को दोबारा शुरू किया जा सकता है।

2017 में खेला गया था आखिरी मुकाबला

त्रिवेंद्रम में नवंबर 2018 के बाद कोई मुकाबला खेला जा रहा है। यहां अब तक सिर्फ दो ही मैच खेले गए हैं। 2017 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मैदान पर पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। इस मैच में भी बारिश ने खलल डाली थी। 2-20 की जगह मैच को 8-8 ओवर का करना पड़ा था। नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैदान पर टीम इंडिया ने दूसरा मैच खेला था। यह मैच वनडे था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button