ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

डेढ़ साल के बच्चे पर चढ़ा दी जेसीबी पोटली में ले जाना पड़ा शव

 इंदौर। एक जेसीबी चालक की लापरवाही ने डेढ़ वर्षीय यतिन वारेला की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यतिन अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान जेसीबी चालक ने रिवर्स लेते समय उसका ध्यान नहीं रखा और बच्चे को कुचल डाला। इसके बाद मासूम के शव को पोटली में ले जाना पड़ा।

बताया जाता है कि यह घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्काय सिटी की है। कालोनी में सड़क निर्माण का काम चल रहा है।

रविवार को जेसीबी का चालक काम कर रहा था। बागवान सुनील वारेला की झोपड़ी भी बनी हुई है। सुनील का डेढ़ वर्षीय बेटा यतिन बाहर ही खेल रहा था।

सुनील स्काय सिटी में माली का काम करता है। उसने थोड़ी देर पहले ही चालक से कहा था कि बच्चा बाहर खेल रहा है। जब वह रिवर्स ले रहा था, तब भी आवाज लगाई थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं रखा और बच्चे को कुचल दिया।

Related Articles

Back to top button