ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
टेक्नोलॉजी

AI तकनीक से लैस इस हेलमेट में आपको मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

आप सभी ने आयरन मैन फिल्म देखी होगी। इस फिल्म की लोकप्रियता के पीछे आयरन मैन का स्पेशल सूट एक बड़ी वजह रहा है। फिल्म को देखने वाले हर शख्स के बीच इस सूट की खासी चर्चा रही। आयरन मैन इस सूट को पहनकर हवा में उड़ते हुए दुश्मनों का सफाया करता है। हालांकि असल जिंदगी में ऐसा सूट बन पाना मुमकिन नहीं है। लेकिन एक कंपनी ने इस सूट से मिलता-जुलता हेलमेट जरूर बनाया है। जो आजकल मार्केट में लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

दरअसल XSociety नाम की एक कंपनी ने आयरन मैन हेलमेट को लॉन्च किया है जिसे पहनने के बाद आप आयरन मैन जैसा फील करेंगे। यह हेलमेट आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस है। जो बाइक चलाते समय राइडर को कई तरह की जानकारियां देता है।

क्या खास है हेलमेट

कंपनी के अनुसार यह हेलमेट दुनिया का पहला वॉइस एक्टिवेटिड हेलमेट हैं। यानी यह वाहन चालक की आवाज पर काम करता है। इस हेलमेट को पहनने के बाद आयरन मैन की तरह ‘हे जार्विस’ बोलने पर यह एक्टिवेट हो जाता है। सिर्फ वॉइस कमांड के जरिये ये हेलमेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बाइक की स्पीड, टेम्परेचर, सामने आने वाली रुकावटों और कई तरह की जानकारियों को हेलमेट के अंदर लगे स्क्रीन पर दिखाता है।

इसके अलावा हेलमेट के अंदर स्पीकर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ‘द ग्रे टेक्नोलॉजीज’ नाम की वेबसाइट पर महज 24 हजार रुपये की कीमत पर मिलने वाले इस हेलमेट में दिए गए आंखों के रंग को भी वॉइस कमांड से बदला जा सकता है। इसके अलावा हेलमेट के साथ एक रिमोट मिलेगा।

जिससे इसे ऑपरेट करना और भी आसान हो जाता है। इस हेलमेट को हाई क्वालिटी मटेरियल और इम्पैक्ट रेसिस्टेंट अलॉय का उपयोग करके बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि रोड सेफ्टी स्टैंडर्ड के लिहाज से यह एक बेहतर हेलमेट है।

Related Articles

Back to top button