ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
टेक्नोलॉजी

AI Browser: सावधान, Perplexity AI की वजह से ऐसे हैक हो सकता है आपका डेटा!

एआई का जमाना है लेकिन सतर्क रहना भी जरूरी है, AI Browsers लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं लेकिन अब हाल ही में एक नई रिपोर्ट में Perplexity AI के Comet ब्राउजर में सुरक्षा खामी का पता चला है. इस सुरक्षा खामी की वजह से हैकर्स आपकी निजी जानकारी जैसे कि ईमेल एड्रेस और लॉगिन क्रेडेंशियल चुरा सकते हैं. Brave के एक ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि ब्राउजर में खामी एआई असिस्टेंट प्रोसेस्ड वेबपेज से जुड़ी हुई है. नॉर्मल ब्राउजर की तुलना कॉमेट यूजर को ब्राउजर में दिए असिस्टेंट से कंटेंट को समराइज करने में मदद करता है.

अगर कोई यूजर इस ब्राउजर के जरिए किसी ऐसे वेबपेज पर विजिट करता है जिसमें हैकर्स ने छिपे निर्देश डाले हैं और ब्राउजर में दिए असिस्टेंट की मदद से कंटेंट को समराइज करवाने में मदद लेता है तो यूजर्स हैकर्स के बिछाए जाल में फंस जाते हैं. हैकर द्वारा किया गया ये अटैक इस वजह से भी खतरनाक हो जाता है क्योंकि ये सामान्य वेब पेज के सिक्योरिटी को भी बेअसर करने में सक्षम है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये अटैक थोड़ा अलग है क्योंकि हैकर्स को एडवांस कोडिंग की जरूरत नहीं होती है और वह नेचुरअल लैंग्वेज में कमांड के जरिए भी अटैक कर सकते हैं. ये काफी हैरानी की बात है, अब AI टूल्स को लेकर एक गंभीर खतरा उभरकर सामाने आया है, क्योंकि बिना सहमति यूजर्स के बैंक अकाउंट और ईमेल जैसी संवेदनशील जानकारियों को चुराया जा सकता है.

खतरा अब भी बाकी

Perplexity ने भले ही इस बात का दावा ही क्यों न किया हो कि एआई ब्राउजर में मिली खामी को ठीक कर दिया गया है लेकिन Brave की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि समाधान अब भी अधूरा है. यही वजह है कि उन्होंने एक बार फिर इस समस्या को रिपोर्ट किया है. ये घटना इस बात पर जोर देती है कि AI टूल ब्राउजर्स में भले ही यूजर्स की सुविधा के लिए इंटीग्रेट किए जा रहे हैं लेकिन इनकी सुरक्षा को मजबूत करना बहुत जरूरी है.

Related Articles

Back to top button