ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
देश

विदेश राज्यमंत्री ने कहा- जब्त किए गए ईरानी टैंकर में सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित

नई दिल्लीः ब्रिटेन की नौसेना द्वारा जिब्राल्टर जलसंधि में जब्त किए गए ईरानी टैंकर ग्रेस 1 पर सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित हैं। विदेश राज्यमंत्री वी. मुलरीधरन ने यह जानकारी दी हैं।उन्होंने साथ ही कहा कि इसकी प्रतिक्रिया में ईरान द्वारा शुक्रवार को खाड़ी में जब्त किए गए ब्रिटिश टैंक स्टेना इंपेरो पर सवार सभी 18 भारतीय भी सुरक्षित हैं और तेहरान में भारतीय राजदूत ने उनसे मुलाकात की है। भारत ने 20 जुलाई को भारतीय सदस्यों तक राजनयिक पहुंच की मांग की हैं। मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि लंदन में भारतीय उच्चयोग के अधिकारी ग्रेस 1 पर सवार भारतीय सदस्यों से 24 जुलाई को मुलाकात करेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया हैं, लंदन में हमारे उच्चयोग ने पुष्टि की है कि जिब्राल्टर पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए गए ग्रेस 1 में सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि लंदन में भारतीय अधिकारी जिब्राल्टर में भारतीय दल के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि लंदन स्थित हमारे राजनयिक भारतीय दल तथा रॉयल जिब्राल्टर प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। हमारी उच्चयोग की टीम 24 जुलाई को भारतीय दल से मुलाकात करने के लिए जिब्राल्टर जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टेना इंपेरो वर्तमान में बंदर अब्बास से कुछ दूरी पर स्थित बंदर शाहिद बाहोनार पर है। हमारे राजदूत ने कहा है कि सभी भारतीय क्रू सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button